मुजफ्फरनगर में नहीं मिला कोई काबिल- बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में

मुजफ्फरनगर में नहीं मिला कोई काबिल- बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में

मुजफ्फरनगर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता इतना काबिल नहीं पाया गया है जिसे पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देकर कोई पद दिया जा सके। जिसके चलते भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद का कोई भी भाजपा नेता अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सका है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा अपनी बहु प्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्षों के पर कतरते हुए किसी को भी दोबारा से अपने पद पर रहने का मौका नहीं दिया गया है। जहां तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात है तो अभी तक भारतीय जनता पार्टी में पश्चिम की ओर से अपना दबदबा बनाए हुए मोहित बेनीवाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले ठाकुर चेहरे सत्येंद्र सिसोदिया को नियुक्त किया है।


पश्चिमी क्षेत्र से नोएडा के पंकज सिंह, मेरठ से राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, गौतम बुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, गाजियाबाद से सुनीता दयाल और शामली से मोहित बेनीवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर से डॉक्टर चंद्र मोहन सिंह और अमित बाल्मीकि तथा गाजियाबाद से बसंत त्यागी प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन जनपद मुजफ्फरनगर के किसी भी भाजपा नेता को भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल सकी है।


इसका शायद यही कारण हो सकता है कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की छह विधानसभा सीटों मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढाना, चरथावल, मीरापुर और सरधनामें से केवल एक पर ही मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है और इस सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं।

epmty
epmty
Top