लॉकडाउन में क्या खुलेगा - क्या रहेगा बंद - जानिए

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर ने दिल्ली को दहला दिया है।
आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है। दिल्ली में तालाबंदी के बीच स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, धार्मिक स्थल, पार्क, एवं राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। दिल्ली सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए इमरजेंसी, मेडिकल स्टोर, जीवन रक्षक गतिविधियां, मिल्क बूथ, सब्जी की दुकान, मीडिया हाउस, किराना की दुकान खोलने के आदेश दिए हैं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने शादी के लिए ई-पास की भी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा रिश्ते बड़ी मुश्किल से जुड़ते हैं, आप सरकार नहीं चाहती कि जिस का रिश्ता जुड़ा है, वो टूटे, इसलिए 50 लोगों को शादी में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
Next Story
epmty
epmty