अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होमगार्डों ने किया योगाभ्यास

  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स मुख्यालय के ग्राउण्ड में योग गुरू कृष्ण बिहारी बाजपेई व उनकी टीम द्वारा होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व जवानों को योगाभ्यास कराया गया।

यह जानकारी कमाण्डेन्ट केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान रणजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस योगाभ्यास में मोटापे को दूर करने वाले, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, साइनस, सर्वाइकल, स्पाइनल और डायबिटीज को दूर करने वाले आसन प्रमुख रूप से कराये गये।

इस कार्यक्रम के दौरान रणजीत सिंह ने वृक्षारोपण कर होमगार्ड्स विभाग के कर्मचारियों तथा होमगाडर््स जवानों के मध्य पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में प्रशासकीय अधिकारी (लाइन) सुरेश चन्द्र, निरीक्षक अशोक कुमार मणि के साथ ही भारी संख्या में होमगार्ड्स मुख्यालय एवं केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान के कार्मिकों व होमगाडर््स जवानों ने पूरे मनोयोग के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top