भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय हेतु 22 लाख रूपये मंजूर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ स्थित भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय हेतु 22 लाख रूपये मंजूर किये हैं। यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष हेतु प्रथम किश्त के रूप में मंजूर की गई है।
इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के अनुसार भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय हेतु कुल 44 लाख रूपये प्राविधानित हैं। जिसकी प्रथम किश्त की धनराशि मंजूर करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को उपलब्ध करा दी गयी है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार किया जायेगा और स्वीकृत मद पर ही मंजूर की गयी धनराशि व्यय की जायेगी।
Next Story
epmty
epmty