नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए बॉस- खट्टर की पारी का हुआ दी एंड

नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए बॉस- खट्टर की पारी का हुआ दी एंड

चंडीगढ़। हरियाणा में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच मनोहर लाल खट्टर की पारी पूरी तरह से खत्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए नायब सैनी अब हरियाणा के नए बॉस होंगे और वह थोड़ी देर बाद हरियाणा के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

मंगलवार को तेजी के साथ हुए घटनाक्रम के अंतर्गत जननायक जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के टिकट शेयरिंग को लेकर समर्थन वापस लिए जाने के बाद मची उथल-पथल का अंत भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नेता चुने जाने के बाद खत्म हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए नायब सैनी अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंगलवार की शाम 5:00 बजे राज्यपाल द्वारा नायब सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई जा सकती है।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद होने के अलावा नायब सैनी भाजपा के बड़े ओबीसी चेहरे के रूप में सामने आए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी का चयन होने के बाद मनोहर लाल खट्टर की सरकार से विदाई पर पक्की मोहर लग गई है। जानकारी मिल रही है कि मनोहर लाल खट्टर को इस बार करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

epmty
epmty
Top