बिजली गिरने से सास-बहू की मौत

बिजली गिरने से सास-बहू की मौत

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मु़ंगवानी पुलिस थाना के लबेरी हार में दोपहर के समय गरज चमक के साथ बिजली गिरने से मलिया व रागनी यादव की मौत हो गयी। यह महिलायें रिश्ते में सास व बहु थी।

पुलिस ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में चार अन्य लोग घायल हुए है। सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top