बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल

बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बरौंधा थाना क्षेत्र के जामुन डांढ गांव के निकट यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण करीब 20 से अधिक यात्री घायल हो गये।इस घटना में बस के क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह बस सतना से चित्रकूट जा रही। इस हादसे में बस के क्लीनर बसंत कोरी की मौत हो गई। घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया। दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गये।



epmty
epmty
Top