नाबालिग लडकी ने फांसी लगाकर दी जान

नाबालिग लडकी ने फांसी लगाकर दी जान

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव इलाके के बगलई ऊजर गांव में एक नाबालिग लड़की ने आज एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के बगलई ऊजर गांव में संतोषी ठाकुर (15) ने खेत में लगे एक पेड पर अपनी चुनरी को फंदा बना कर अपनी जान दी है। यह नाबालिग लड़की सिवनी जिले के दरगडा गूगर गांव की निवासी थी। वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने के लिए बगलई आई थी। हादसे से पहले वह अपने पिता को नित्यक्रिया के लिए जाना बोलकर गई थी। जब वह वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है।

इस मामले में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top