जोशीमठ आपदा प्रभावितों को 1 माह का वेतन देंगे मंत्री

जोशीमठ आपदा प्रभावितों को 1 माह का वेतन देंगे मंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं राहत पैकेज को लेकर लिए गए फैसलों के अंतर्गत राज्य मंत्री मंडल के सभी सदस्य आपदा पीड़ितों की राहत के लिए अपने 1 माह का वेतन देंगे। जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोड मैप जारी करते हुए नई टिहारी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने का फैसला लिया गया है।

शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट की विशेष बैठक में 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। 5 स्थानों पर पुनर्वास के लिए कैबिनेट द्वारा जगह चिन्हित की गई है। 4000 की जगह 5000 प्रभावित परिवारों के लिए किराए की दर तय कर दी गई है। 1000 की किराए की राशि कैबिनेट ने बढ़ाई है। कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मंत्री अपना एक माह का वेतन जमा कराएंगे। राहत शिविरों में रह रहे लोगों को 450 रूपये खाने के 1 दिन के लिए दिए जाएंग।े यदि कोई व्यक्ति राहत शिविर के बजाय खुद का खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के लिए एक व्यक्ति के हिसाब से 450 रूपये खाने के लिए दिए जाएंगे।

epmty
epmty
Top