मंत्री ने दिया इस्तीफा- सीएम ने मंजूरी के लिए राज्यपाल को सौंपा

मंत्री ने दिया इस्तीफा- सीएम ने मंजूरी के लिए राज्यपाल को सौंपा


चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर ने भगवंत सिंह मान सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्री द्वारा सौंपे गए इस्तीफे को स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया है। बुधवार को पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंत्री डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री द्वारा सौंपे के इस्तीफे को स्वीकृत करने के लिए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास भेज दिया है।


उधर मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में राज्यपाल को चिट्ठी भेजी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर आम आदमी पार्टी के करतारपुर विधायक बलकार सिंह एवं लंबी विधानसभा सीट के विधायक गुरमीत सिंह को दिया का नाम प्रस्तावित किया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से इन दोनों विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की मंजूरी देने का अनुरोध राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से किया है।

epmty
epmty
Top