पुण्यतिथि पर पूर्व CM को नमन कर मंत्री कपिल ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

पुण्यतिथि पर पूर्व CM को नमन कर मंत्री कपिल ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को याद कर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद राजवीर सिंह एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री संदीप सिंह के साथ पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

बृहस्पतिवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने राज्य के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लोकसभा सांसद राजवीर सिंह एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री संदीप सिंह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया और अपने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री रहे बाबू कल्याण सिंह लोकप्रिय जन नेता तथा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता थे। वह हम सबके मार्गदर्शक हैं एवं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके लखनऊ स्थित आवास पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

epmty
epmty
Top