UP में बदले कई ADG

UP में बदले कई ADG

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए एडीजी स्तर के आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। देर रात शासन द्वारा यह फेरबदल किया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने जब से सत्ता संभाली है, तब से वे कानून व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। अपराधों का सफाया करने के लिए योगी सरकार ने नई पाॅलिसी बनाई है, जिसके तहत खाकी कार्य कर रही है और सफलता भी हाथ लग रही है। देर रात शासन स्तर से अधिकारियों के कार्यस्थल में बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी में एडीजी स्तर के 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किये गये हैं, इनमें गोरखपुर, कानपुर व आगरा जोन शामिल हैं।

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अखिल कुमार को एडीजी गोरखपुर बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दावा शेरपा को सीबीसीआईडी का एडीजी बनाया गया है। भानू भास्कर को कानपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। राजीव कृष्णा को आगरा जोन भेजा गया है। जय नारायण सिंह एडीजी पीटीसी मुरादाबाद बनाये गये हैं। अजय आनंद एडीजी को पीएसी भेजा गया है। इसके चलते बीके सिंह का दोहरा चार्ज समाप्त हो गया है। वे अब एडीजी सुरक्षा हैं।

epmty
epmty
Top