मंडी सहायक निरीक्षक दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मंडी सहायक निरीक्षक दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन। मध्यप्रदेश की उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने मंडी सहायक निरीक्षक को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की।

उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त वेदांत शर्मा ने बताया कि उज्जैन कृषि उपज मंडी के लाइसेंसधारी हम्माल भागीरथ खांडेकर का निरीक्षक सत्यनारायण बजाज ने हाथ ठेला जब्त किया था और उसे छोड़ने के लिए आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लेकिन निरीक्षक बजाज आज छुट्टी पर था। हम्माल मंडी कार्यालय पहुंच कर निरीक्षक बजाज से फोन पर बात करने पर उसने मंडी सहायक निरीक्षक राकेश रायकवार को रुपए देने को कहा।

लोकायुक्त पुलिस ने सहायक निरीक्षक रायकवार को रिश्वत लेते दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मंडी निरीक्षक बजाज को मुख्य आरोपी एवं सह आरोपी मंडी सहायक निरीक्षक रायकवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top