श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को बनाएं सार्थक: शिवराज

श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को बनाएं सार्थक: शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि हम सभी प्रभु श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें। हम क्रोध, लोभ, अहंकार रूपी रावणों का नाश कर नये भारत के नवनिर्माण का संकल्प लें।

वार्ता

epmty
epmty
Top