बारिश में जिला मुख्यालय से हर हाल में सड़क संपर्क बना रहे - कमल पटेल

बारिश में जिला मुख्यालय से हर हाल में सड़क संपर्क बना रहे - कमल पटेल

हरदा। मध्यप्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पुलिया और रपटों के कार्य को गंभीरता से किया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी सूरत में जिला मुख्यालय से गाँवो का संपर्क कटना नहीं चाहिए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार पटेल ने यहाँ जिला पंचायत कार्यालय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारिकयों को निर्देशित किया कि जिले के समस्त ग्रामों का जिला मुख्यालय से सतत संपर्क बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिया और रपटों का आंकलन किया जाकर विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं को मंजूरी प्रदान की जाकर विकासात्मक कार्यों को निरंतर संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top