लॉकडाउन में ढील दी जाएगी- CM

लॉकडाउन में ढील दी जाएगी- CM

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक जून के बाद कुछ जिलों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुवार की देर रात किये गये ट्वीट में कहा गया है कि कोरोना महामारी की दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है लेकिन 10 से 15 जिलों में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके कारण म्यूक्रोमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का खतरा और बढ़ गया है।

इसबीच केंद्र सरकार ने कोविड कंटेनमेंट दिशानिर्देशों को 30 जून तक बढाने के आदेश दिया गया हैं। इसमें राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय स्थिति के अनुरुप चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधों में छूट देने को कहा है।

वार्ता

epmty
epmty
Top