लो जी अब एक और पार्टी मैदान में- सुभासपा के बागी ने बनाई यह पार्टी

लो जी अब एक और पार्टी मैदान में- सुभासपा के बागी ने बनाई यह पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आई राजनीतिक दलों के गठन की बाढ़ में अब एक और पार्टी शामिल हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बागी होकर ओपी राजभर से अलग हुए महेंद्र राजभर ने अब अपने दल के गठन का ऐलान कर दिया है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के नाम से गठित हुई नई पार्टी अब मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें एक नया विकल्प सुलभ करायेगी।

मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अलग हुए महेंद्र राजभर ने नई पार्टी के गठन का एलान करते हुए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी बनाने की घोषणा की है। नई पार्टी के गठन के लिए गाजीपुर चौराहे पर एक बैंकट हॉल के भीतर आयोजित किए गए कार्यक्रम के लिए जब प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर महेंद्र राजभर ने भारी करतल ध्वनि के बीच सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के गठन का ऐलान किया।

प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने को लेकर भी महेंद्र राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि ओपी राजभर के दबाव की वजह से सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी ने नए संगठन के लेकर अनुमति नहीं दी है। नवगठित सुहेलदेव स्वाभिमान दल के अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दावा किया है कि प्रदेश भर के कई सुभासपा कार्यकर्ता अब उनकी पार्टी का दामन थामने वाले हैं।

epmty
epmty
Top