खट्टर की पारी खत्म- CM पद से दिया इस्तीफा- सरकार बाहर होंगे दुष्यंत...

खट्टर की पारी खत्म- CM पद से दिया इस्तीफा- सरकार बाहर होंगे दुष्यंत...

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन टूटने से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पारी खत्म हो गई है। हिट विकेट हुए मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी अब निर्दलीय विधायकों को गोद में बैठकर राज्य में नई सरकार बन सकती है।

मंगलवार को हरियाणा की राजनीति में हुए खेला के अंतर्गत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पारी पूरी करते हुए पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की और गुफ्तगू करने के बाद राजभवन जाकर मंत्री परिषद का इस्तीफा सौंप दिया।

जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी अब निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर राज्य में अपनी नई सरकार बनाएगी। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी के भी तकरीबन सात विधायकों के पाला बदल करते हुए भाजपा के खेमे में जाकर सरकार के समर्थन की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में बड़ा खेल होगा। वैसे भी हरियाणा आया राम गया राम की राजनीति को लेकर देश में पहले से ही चर्चित रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री रहे भजनलाल रातों-रात पार्टी बदलकर नए बैनर तले मुख्यमंत्री बन गए थे।

मुख्य बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र हासिल करते हुए अपनी जेब के भीतर रख लिए गए हैं। जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी मनोहर लाल खट्टर की पारी को पूरी तरह से खत्म करते हुए पार्टी के किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप सकती है। विकल्प के तौर पर नायब सिंह सैनी और संजय भाटिया के नाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की दौड़ में कुलांचे भर रहे हैं।

epmty
epmty
Top