भाजपा पर खड़के खड़गे- मज़दूरों को मजबूर मत समझिये, मोदी जी

भाजपा पर खड़के खड़गे- मज़दूरों को मजबूर मत समझिये, मोदी जी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को आड़े हाथ लेते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के लोग देशद्रोही हैं, वह अब दूसरों को एंटी नेशनल कह रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को एंटी नेशनल बोलकर कांग्रेस पर प्रहार किया है जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि उनकी पार्टी का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है। वह खुद देशद्रोही हैं और अब दूसरों को देशद्रोही बोल रहे हैं। उन्होेंने कहा कि खुद ही वो पहले से एंटी नेशनल हैं। आजादी के वक्त भी देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में उन्होंने पार्टिसिपेट नहीं किया। जो खुद एंटी नेशनल है वो औरों को एंटी नेशनल बोल रहे हैं। क्योंकि उनके पास जनता की समस्याओं का कोई जवाब नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज जनता मोदी सरकार की करनी को भुगत रही है। देश में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई आसमान छू रही है, उसका कोई जवाब नहीं है। अडानी का मामला हम सब के सामने आया है, उसका जवाब क्यों नहीं देते। अडानी को बचाने के लिए सरकार इधर उधर की सारी बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दावे बहुत करती है लेकिन सच्चाई यह है कि उसके शासन में काम कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि 14.98 करोड मनरेगा मज़दूरों का बैंक अकॉउंट अभी भी आधार से लिंक नहीं हुआ है। मोदी सरकार ने आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम को अनिवार्य किया है। इन मज़दूरों को केवल 31 मार्च 2023 तक ही मोहलत दी गई है। क्या इसके बाद इनकी मज़दूरी नहीं मिलेगी। मज़दूरों को मजबूर मत समझिये, मोदी जी।

epmty
epmty
Top