अधिवेशन में खड़के खरगे- प्रधान सेवक अपने मित्र को बेच रहे रेल जेल तेल

अधिवेशन में खड़के खरगे- प्रधान सेवक अपने मित्र को बेच रहे रेल जेल तेल

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से खड़कते हुए अपने संबोधन में कहा है कि मौजूदा समय में देश के भीतर नफरत का माहौल बना हुआ है। सरकार अपने मित्रों को रेल, जेल और तेल सब कुछ बेचने का काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किए जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश के भीतर इस समय नफरत का माहौल बना दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से अपने मित्रों को रेल, तेल और जेल के साथ अन्य सब कुछ बेचने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी बताया है। 3 दिन चलने वाले अधिवेशन के दूसरे दिन आज मलिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अधिवेशन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देशवासियों को एक संकल्प लेना है सेवा, संघर्ष और बलिदान-सबसे पहले हिंदुस्तान।

उन्होंने कहा कि 75 साल के इतिहास में आज भारत सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सरकार ऐसी बने जो हर वर्ग को ऐसा लगे कि सरकार मेरी है। आज हमें यह सब कहने में गर्व हो रहा है कि सांसद राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।

epmty
epmty
Top