जयंत ने लिखी चिट्ठी- बोले सीएम साहब डिक्लेअर करें गन्ना मूल्य

जयंत ने लिखी चिट्ठी- बोले सीएम साहब डिक्लेअर करें गन्ना मूल्य

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर याद दिलाया है कि प्रदेश में गन्ने का वर्तमान पेराई सत्र आधे से भी अधिक गुजर चुका है, किंतु सरकार की ओर से अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है। हालात ऐसे हो चले हैं कि गन्ना किसान बगैर इस बात को जाने कि उसके उत्पाद की क्या कीमत दी जाएगी, वह शुगर मिलों को लगातार अपने गन्ने की आपूर्ति करने को विवश है।


शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखकर भेजी चिट्ठी में कहा है कि गन्ने का वर्तमान पेराई सत्र आधे से अधिक बीत चुका है, किन्तु सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। स्थिति यह है कि गन्ना किसान बिना यह जाने कि उसके उत्पाद की क्या कीमत मिलेगी, मिलों को लगातार गन्ने की आपूर्ति करने को विवश है। उन्होंने कहा है कि देश में कोई भी उत्पाद ऐसा नहीं होगा, जिसका मूल्य जाने बिना उत्पादक निरंतर उसकी आपूर्ति करता रहे।

रालोद मुखिया ने कहा है कि जब उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव आसन्न थे, तब आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई सत्र के लिए 26 दिसम्बर 2021 को गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था। उस समय अदालत के आदेश के साथ ही भाजपा सरकार ने भी गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में करने तथा विलम्ब होने पर ब्याज के साथ भुगतान करने की घोषणा की थी। लेकिन किसान के इस मूल अधिकार के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता कमजोर सी प्रतीत हो रही है। चौधरी जयंत सिंह ने कहा हे कि सत्र 2022-23 के लिए मन्ना मूल्य घोषित न किये जाने की वजह से गन्ना किसान बहुत दुखी है। राष्ट्रीय लोकदल के आह्वान पर किसान संदेश अभियान के माध्यम से प्रदेश के कई क्षेत्रों के किसानों ने लाभकारी मूल्य की उचित मांग आपके समक्ष रखी है। मेरा विनम्र अनुरोध है कि वर्तमान सत्र के लिए गन्ने का लाभकारी मूल्य अतिशीघ्र घोषित करें।

epmty
epmty
Top