बोले जायसवाल- प्रतिभाओं से भरी भूमि के नायक उभर कर सामने आ रहे हैं

बोले जायसवाल- प्रतिभाओं से भरी भूमि के नायक उभर कर सामने आ रहे हैं

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 109वें संस्करण का सीधा प्रसारण रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के आवास पर टीवी के माध्यम से चलाया गया।

इस दौरान मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूर्ण होने के अलावा रामलला प्राणप्रतिष्ठा, कर्तव्य पथ परेड के साथ ही जल, थल, नभ, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में नारी शक्ति, अंगदान, औषधीय आयुर्वेद चिकित्सा, पद्म सम्मान, रेडियो के महत्व, मतदाता जागरूकता और खेलों के महत्व जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के बाद जायसवाल ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में प्रतिभाओं से भरी भारत भूमि के नायक उभर कर सामने आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। खेल, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, सैन्य, पर्यटन, अंतरिक्ष के अलावा सांस्कृतिक विरासत और आधारभूत संरचना में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन के लिए पिछले एक दशक में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाएं और लोककल्याणकारी नीतियों ने भारत की दिशा बदल दी है। जिस प्रकार भारतीय नारीशक्ति ने इस बार के पद्म सम्मानों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है उसे भारत के स्वर्णिम दौर की शुरुआत बताते हुए उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वा लें।

इस दौरान उनके साथ अरुण सिंह, रितेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, सन्तोष चौहान, अभय मारोदिया, राजेश जायसवाल, भास्कर शर्मा, मानस मिश्र, शुभम सिंह, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, ललित जायसवाल, धीरज साह, आदर्श जायसवाल, सचिन साहा, सोनू शर्मा, राहुल पटेल, विनय मद्धेशिया, मनीष सिंह के अलावा दर्जनों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top