बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रहा है सुधार - नरोत्तम

बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रहा है सुधार - नरोत्तम

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि राज्य के बाढ़ग्रस्त जिलों में अब हालात सुधर रहे हैं। बाढ़ में फंसे सभी लोगों को राहत शिविरों में पहुंचा दिया गया है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के जरिए बताया कि बाढ़ग्रस्त जिलों में 237 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 14 हजार पीड़ितों को रुकवाया गया है। प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने आज मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन को और अधिक अलर्ट किया गया है।


वार्ता

epmty
epmty
Top