कैबिनेट बैठक में किसानों एवं छात्रों को लेकर लिए अहम फैसले

कैबिनेट बैठक में किसानों एवं छात्रों को लेकर लिए अहम फैसले

भोपाल। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में किसानों और छात्रों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने उत्तर प्रदेश के झांसी में राज्य परिवहन विभाग की भूमि को देने का फैसला भी लिया है।

शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की कैबिनेट बैठक में छात्रों एवं किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लेने के साथ सिवनी में सिंचाई परियोजना के लिए 29.37 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है गई है। चंदेरी में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 558.05 करोड रुपए की मंजूरी के अलावा जनजाति कार्य विभाग के 35 सीएम राइस माध्यमिक विद्यालय निर्माण को कैबिनेट द्वारा अपनी मंजूरी दी गई है। कृषि कल्याण विभाग के अंतर्गत विकास निधि में अलग-अलग मदों में प्रस्तावित राशि को भी कैबिनेट द्वारा अपनी मंजूरी प्रदान की गई है।

नवकार कार्य परिषद गुणवत्ता मध्यप्रदेश के लिए पद में संशोधन किया गया है। लोक परिसंपत्ति के वाद के अंतर्गत जूनी इंदौर की जमीन को 5 करोड़ से 40 लाख की कीमत पर देने की सहमति बनी है। महिदपुर बस डिपो उज्जैन की जमीन को भी छह करोड़ 29 लाख में देने की कैबिनेट बैठक में सहमति दी गई है। जबलपुर में परिवहन विभाग की जमीन को 130 करोड़ 69 लाख की कीमत में 100 फ़ीसदी राशि को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश के झांसी में मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की भूमि को देने का फैसला भी कैबिनेट बैठक में लिया गया है।

प्रस्तुति:- चंदन श्रीवास मध्य प्रदेश

epmty
epmty
Top