मेयर के चुनाव में इतनी बेईमानी तो देश के चुनाव में किस हद तक जाएगी BJP

मेयर के चुनाव में इतनी बेईमानी तो देश के चुनाव में किस हद तक जाएगी BJP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव को दिनदहाड़े की गई बेईमानी करार देते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है।

मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर को मिली जीत को दिनदहाड़े बेईमानी करार देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद चिंताजनक बताया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े की गई बेमानी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि एक मेयर के चुनाव में भाजपा के लोग इतना गिर सकते हैं तो फिर देश के चुनाव में तो यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मूंछों की लड़ाई का सवाल बन चुके नगर निगम के मेयर पद के चुनाव पर जीत हासिल की है।

मेयर निर्वाचित घोषित किए गए भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सोनकर को कुल 16 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के सहयोग से मेयर पद का चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह केवल 12 वोट ही हासिल कर चुके हैं।

मेयर पद के लिए हुए इस चुनाव में अवैध घोषित किए गए वोटो ने अपनी मुख्य भूमिका अदा की है, क्योंकि मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा 8 वोट अवैध करार दिए हैं जो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को डाले गए थे। नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर पहले से ही विवाद के आसार बन रहे थे।

epmty
epmty
Top