बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटी के दिग्गज नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुद्धदेव भट्टाचार्य के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 90 से नीचे चला गया था जिसके बाद उन्हें शहर के वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय नेता के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर काफी गिर जाने और सीने में संक्रमण होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गयी।

उन्होंने बताया कि अलीपुर के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी के लिए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखने की सलाह दी है।

कोरोना से पीड़ित बुद्धदेव भट्टाचार्य का पिछले कुछ दिनों से घर पर इलाज चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री को सीओपीडी की भी समस्या है।

उनकी बेटी सुचेतना ने कल भी कहा था कि उनके पिता के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है लेकिन बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने घर पर उनका इलाज करने का जोखिम नहीं उठाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

बुद्धदेव भट्टाचार्य और उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य को कुछ दिन पहले ही कोरोना हो गया था।

मीरा भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ के कारण दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वार्ता

epmty
epmty
Top