कमीशन मांगने के आरोपी स्वास्थ्य मंत्री को किया कैबिनेट से बाहर

कमीशन मांगने के आरोपी स्वास्थ्य मंत्री को किया कैबिनेट से बाहर

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के मामलों के प्रति गंभीर रुख अपनाए हुए मुख्यमंत्री ने ढाई महीने पुरानी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के ऊपर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है। सीएम की भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस बडी कार्यवाही से चौतरफा हडकंप मच गया है।

मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अपनी ही सरकार के सेहत मंत्री विजय सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंत्रिमंडल से हटाकर बाहर किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के ऊपर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है, जिसके चलते मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने जैसा बड़ा कदम उठाया गया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से उनके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि तकरीबन 10 वर्ष पहले आज स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटाए गए विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह लंबे समय से सिविल अस्पताल मानसा रोड पर सिंगला डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस चिकित्सक है और बेटा चेतन सिंगला फिलहाल एमडी पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉक्टर विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेसी उम्मीदवार सिद्दू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

epmty
epmty
Top