पोते को बचाने नानी कूदी, दोनों बहे एक का शव बरामद

पोते को बचाने नानी कूदी, दोनों बहे एक का शव बरामद

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के पुलिस चौकी क्षेत्र बरमान में आज सुबह नर्मदा नदी के सतधारा पर नहाते समय एक बालक का पैर फिसल जाने से वह पानी में बह गया, तो उसको बचाने के लिए साथ आई नानी भी कूद गयी। दोनों तेज बहाव पानी में बह गए। बाद में बालक का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर जिले के देगुंवा बम्होरी गांव निवासी एक पटेल परिवार बरमान सतधारा के पास एक आश्रम में श्रीमद भागवत पुराण कथा का पाठ करा रहे है। वह नियमित स्नान करने के लिए नर्मदा तट पहुंचते थे। सुबह अपने पोते शरद पटेल (14)के साथ उसकी नानी दमयंतीबाई पटेल (50) सतधारा पर आई थी। तभी नहाते समय पत्थर पर से बालक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा उसको बचाने के लिए नानी भी पानी में कूद गयी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के सदस्यों को बालक शरद पटेल का शव मिल गया है। अब महिला का पता लगाया जा रहा है।



वार्ता

epmty
epmty
Top