सरकार की योजना- महिलाओं के खाते में पहुंच गये 30 लाख रूपये

सरकार की योजना- महिलाओं के खाते में पहुंच गये 30 लाख रूपये

पीलीभीत। सरकार द्वारा चलाई गई योजना स्वयं सहायता समूह में महिलाओं के खातों में कम रकम जानी थी। लेकिन उनके खातों में 30 लाख रूपये खाते में पहुंच गये। किसी अफसर की गलती की वजह से यह रूपये खाते में पहुंच गये।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह संचालित है। सरकार की तरफ से समूह की महिलाओं के उत्थान के लिये महिलाओं को धनराशि दी जाती है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक क्षेत्र के टंडोला गांव में संचालित जागृत स्वयं सहायता समूह के खाते में 30 हजार रूये का बजट भेजा जाना था लेकिन महिलाओं के खाते में 30 लाख रूपये पहुंच गये। इसकी जानकारी महिलओं को जब हुई तब उन्होंने अपनी पासबुक में एंट्री कराई। खाते आये 30 लाख रूपये की महिलाओं ने अधिकारियों को सूचना दी। बतायाय जा रहा है कि महिलाओं के खाते में गये अधिक रूपये को अफसर ने बैंक को पत्र लिखकर वापस करा दिये है।

epmty
epmty
Top