सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट-शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम

सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट-शुरू होगी पुरानी पेंशन स्कीम

चंडीगढ। राज्य कर्मचारियों को सरकार ने दीपावली का तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का सैद्धान्तिक फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है कि सरकार ने दीपावली का तोहफा देते हुए राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसला किया है।


शुक्रवार को पंजाब राज्य की मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का सैद्धांतिक फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा, क्योंकि हम पंजाब में पुरानी पेंशन योजना के तहत राज्य कर्मचारियों को ला रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 के दौरान बंद कर दी गई राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली योजना प्रमुख मांगों में शामिल रही है। पिछले साल अगस्त महीने में आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने वायदा किया था कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा। आज शुक्रवार को सरकार की ओर से लिए गए फैसले के अंतर्गत पार्टी द्वारा किए गए पुरानी पेंशन बहाली के वादे को पूरा कर दिया गया है।

epmty
epmty
Top