सरकार का किसानों को दीपावली गिफ्ट- खाद सब्सिडी को दी मंजूरी

सरकार का किसानों को दीपावली गिफ्ट- खाद सब्सिडी को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को दीपावली का उपहार देते हुए खाद सब्सिडी को अपनी मंजूरी दे दी गई है। न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर पर सब्सिडी दिए जाने से किसानों को लाभ हासिल होगा।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले को मंजूरी प्रदान की गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरर ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद सब्सिडी देने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 तक रबी सीजन के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दिए जाने की जानकारी दी है।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है की नाइट्रोजन के लिए यह सब्सिडी 47 रुपए 20 पैसे प्रति किलोग्राम, फास्फोरस के लिए 20 रूपये 82 पैसे प्रति किलोग्राम, पोटाश के लिए 2रूपये 38 पैसे प्रति किलोग्राम तथा सल्फर के लिए 1 रूपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम सब्सिडी का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए खाद पर सब्सिडी जारी रहेगी। क्योंकि सरकार का मानना है कि जब तब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढे तो इसका असर देश के किसानों पर बिल्कुल नहीं पड़े।

epmty
epmty
Top