सरकार का बड़ा ऐलान- महिलाओं को हर महीने मिलेंगे रुपए 1000

सरकार का बड़ा ऐलान- महिलाओं को हर महीने मिलेंगे रुपए 1000

नई दिल्ली। सरकार की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनके अकाउंट में हर महीने सरकार की ओर से 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार की इस योजना से राज्य की तकरीबन 40 लाख महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है।

शुक्रवार को झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के अंतर्गत राज्य में रहने वाली महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार जल्दी ही पश्चिम बंगाल की लक्ष्मी भंडार योजना की तर्ज पर महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना आरंभ करने जा रही है।

सरकार की इस योजना से राज्य की 38 से लेकर 40 लाख महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया है कि इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Next Story
epmty
epmty
Top