जिनपिंग की हेकड़ी निकालने में जुटी सरकार- होगी सर्जिकल स्ट्राइक

जिनपिंग की हेकड़ी निकालने में जुटी सरकार- होगी सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। बार-बार आंखें तरेरते हुए अरुणाचल प्रदेश में जमीन हथियाने की तैयारी में लगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की हेकडी निकालने के बंदोबस्तों में जुटी केंद्र सरकार अब उसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बना रही है। फरवरी में होने वाले आम बजट में इससे निपटने के बंदोबस्तों का ऐलान किया जा सकता है।

दरअसल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी विस्तार वादी नीतियों को आगे बढ़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि तकरीबन सभी पड़ोसी देशों से चीन का सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। भारत के अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करते हुए चीन तवांग क्षेत्र में जमीन कब्जाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की खबर लेते हुए डंडे बजाकर उन्हें खदेड़ दिया था। केंद्र सरकार अब ड्रैगन के खिलाफ बड़े आर्थिक फैसले लेने का इरादा बना चुकी है। इसकी झलक वर्ष 2023-24 के लिए संसद में पेश किए जाने वाले बजट में देखने को मिल सकती है।माना जा रहा है कि आम बजट में चीन से भारत की आयात निर्भरता को कम करने के उपायों की घोषणा सरकार की ओर से की जा सकती है। आत्मनिर्भर भारत के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार आम बजट में कई बड़े फैसले ले सकती है। इस मामले से अवगत दो अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

epmty
epmty
Top