सरकार ने मानी मांग- रोडवेज ने वापस ली हड़ताल- यात्रियों को राहत

सरकार ने मानी मांग- रोडवेज ने वापस ली हड़ताल- यात्रियों को राहत

चंडीगढ़। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार से पहले मुख्यमंत्री द्वारा रोडवेज कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिए जाने के बाद अब चालक परिचालक यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। त्योहारी सीजन में सरकार और यूनियन द्वारा उठाए गए इस कदम से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

बृहस्पतिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रोडवेज कर्मियों की सैलरी में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। त्योंहारी सीजन से पहले ही सरकार की ओर से रोडवेज कर्मियों की मांग को मंजूर कर लेने के बाद अब यूनियन ने भी अपनी हड़ताल वापस ले ली है।सरकार और यूनियन के इस कदम से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा किए गए ऐलान में कहा गया है कि आउटसोर्स एवं कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किए गए ड्राइवर, कंडक्टर एवं वर्कशॉप कर्मचारियों की सैलरी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला वर्ष 2023 की 1 अक्टूबर से लागू होगा। पंजाब रोडवेज ने कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद सभी यूनियनों ने हड़ताल के फैसले को वापस ले लिया है।

epmty
epmty
Top