सरकार ने मानी सभी मांगे- मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म- CM की मौजूदगी

सरकार ने मानी सभी मांगे- मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म- CM की मौजूदगी

मुंबई। मराठाओं को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन सरकार की ओर से सभी मांगे मंजूर कर लेने के बाद आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आंदोलन के नेता ने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा और नवी मुंबई के वाशी में सीएम ने आंदोलन के नेता को अध्यादेश सौंपा।

शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे लोगों की सभी मांगे मान ली गई है। मराठा आंदोलन चला रहे मनोज जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा है।

इससे पहले शुक्रवार को मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन चला रहे मनोज जरांगे पाटिल ने शिंदे सरकार को शनिवार की सवेरे 11:00 तक का अल्टीमेटम दिया था।

उन्होंने कहा था कि यदि 11:00 तक आरक्षण का अध्यादेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलनकारी 12:00 बजे मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचकर आंदोलन करेंगे।

आंदोलनकारियों के इस अल्टीमेटम से दबाव में आई मुख्यमंत्री शिंदे सरकार ने देर रात अध्यादेश का ड्राफ्ट जरांगे के पास पर भेजा, जिसमें उनकी सभी मांगों का उल्लेख किया गया था। शनिवार को नवी मुंबई के वासी में मुख्यमंत्री एकनाथ सिंह ने मनोज जरांगे पाटिल को अध्यादेश सौंपा और उनका आंदोलन खत्म कराया।

epmty
epmty
Top