फ्लोर टेस्ट की परीक्षा में मिले उत्तीर्ण मार्क्स- सत्ता की ट्रैक पर...

फ्लोर टेस्ट की परीक्षा में मिले उत्तीर्ण मार्क्स- सत्ता की ट्रैक पर...

रांची। फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सरकार टेस्ट में पास हो गई है। बहुमत के पार निकली अब चंपई सरकार राज्य के राजकाज को संभालते हुए अपने कामकाज को ट्रैक पर दौड़ाएगी।

सोमवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार बहुमत प्रशिक्षण में पास हो गई है। फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत के लिए हुए परीक्षण में कुल 47 विधायकों ने चंपई सरकार के पक्ष में मतदान किया। जबकि विपक्ष के पाले में केवल 29 विधायक ही खड़े दिखाई दिए हैं।

झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें होने के मुताबिक सरकार के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है, लेकिन चंपई सरकार बहुमत के इस जादुई आंकड़े से कहीं अधिक आगे निकल गई है।

हालांकि सरकार के बहुमत परीक्षण में दो विधायकों में शामिल सरयू राय पक्ष और विपक्ष के झंझट में पड़ने की बजाय तटस्थ रहे और निर्दलीय विधायक अमित यादव ने विधानसभा का ही रुख नहीं किया।

उधर जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बहुमत प्रशिक्षण में हिस्सा लेते हुए विश्वास मत पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया और भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए आक्रामक अंदाज में उसके ऊपर बरस पड़े।

epmty
epmty
Top