किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की माता वसइया थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पुरानी छावनी (ग्वालियर) निवासी एक किशोरी शादी समारोह में शामिल होने मुरैना आई थी। उसी दौरान 26 नवंबर को उसका रिश्तेदार उसे अपने गांव सुरजनपुर ले गया और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी शादी समारोह के बाद जब अपने घर पहुंची तो उसने माता-पिता को उसके साथ घटी घटना बतायी।

माता पिता ने किशोरी को साथ लेकर कल माता बसइया पुलिस थाने पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपॉर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top