विधायकों की किलेबंदी- JDU के भोज का मजा किरकिरा- 6 MLA रहे नदारद

विधायकों की किलेबंदी- JDU के भोज का मजा किरकिरा- 6 MLA रहे नदारद

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित किए गए भोज में छह विधायकों के शामिल नहीं होने से भोज का मजा किरकिरा हो गया है। विधायकों के भोज में नहीं आने से अब सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।

शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर जनता दल यूनाइटेड के सभी विधायकों को भोज पर आमंत्रित किया गया था।

विधायकों की किले बंदी किए जाने को लेकर आयोजित किए गए इस भोज में छह विधायकों को छोड़कर बाकी बचे सभी विधायक शामिल हुए।

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस भोज में शामिल जरूर हुए लेकिन केवल 5 मिनट रुकने के बाद भोज से निकल लिए। मीडिया द्वारा जब मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वह मुस्कुराते हुए भोज स्थल से निकल गए।

उधर बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधा दर्जन विधायकों को भोज में शामिल हुआ नहीं देखकर नाराज हो गए।

जेडीयू नेता के भोज से नदारद रहने वाले विधायकों में डॉक्टर संजीव, गुंजेश्वर शाह, बीमा भारती, शालिनी मिश्रा और सुदर्शन कुमार शामिल होना बताई जा रहे हैं। भोज में विधायकों के नहीं आने से अब सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

epmty
epmty
Top