पूर्व बसपा प्रत्याशी ने थामा सपा का दामन

पूर्व बसपा प्रत्याशी ने थामा सपा का दामन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मल्हनी विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी विवेक यादव सपा में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता विवेक यादव वर्ष 2017 में बसपा प्रत्याशी के रूप में मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन अब वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम कर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी है। युवा नेता विवेक यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के साथ सपा सुप्रिमो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मिले और उनसे हरी झंडी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिससे जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई।

उन्होंने कहा कि मल्हनी उपचुनाव में भी विवेक यादव ने अपना वीडियो वायरल कर सपा के समर्थन में वोट करने की अपील किया था, तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि सपा में चले जाएंगे। कुकुडीपुर निवासी विवेक यादव पूर्व विधायक राजबहादुर यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव के पौत्र एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव के भतीजे हैं। जानेमाने आर्थाे सर्जन डा0 आलोक यादव के बड़े भाई है। विवेक के पिता सुभाष चंद्र यादव शिक्षा संस्थानों को जोड़कर समाज सेवा में जुटे हैं।





epmty
epmty
Top