नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।




पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के नेहरू स्टेडियम क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग ने पुलिसथाने में दी अपनी शिकायत में बताया है कि एक साल पहले कृषि उपज मंडी परिसर में स्कूटी सीखने के उसकी पहचान इमलीपुरा निवासी अरशद अली से हो गई थी। अरशद ने उसे 22 दिसंबर अपने जन्मदिन पर पार्टी में शामिल होने घर बुलाया और उसके शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अक्सर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह 13 अगस्त को अरशद के घर गई थी, जहाँ आरोपी और उसका मित्र मुस्ताफ अली मिला। इसी दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में पुलिस ने अरशद और मित्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top