किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन- शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान

किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन- शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली। राजधानी पहुंचने की कोशिशों में लगे किसानों की सरकार की ओर से राह रोके जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अब शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। दिल्ली चलो मार्च शुरू करने वाले किसानों को पंजाब एवं हरियाणा की सीमा पर रोके जाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानों को दिल्ली कूच से रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद बुलाया गया है। दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों के आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर चुके हैं।

अब अरविंद केजरीवाल भी आंदोलन कर रहे किसानों के साथ आकर खड़े हो गए हैं और उन्होंने भी आम आदमी पार्टी की 18 एवं 22 फरवरी को होने वाली रैलियों को स्थगित कर दिया है। किसानों के भारत बंद के ऐलान को लेकर अब हलचल शुरू हो गई है।

epmty
epmty
Top