किसानों के भारत बंद का दिल्ली तक होगा असर?- सीमाओं पर किए इंतजाम

किसानों के भारत बंद का दिल्ली तक होगा असर?- सीमाओं पर किए इंतजाम

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को आहूत किए गए भारत बंद के असर पर देखते हुए राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिसके चलते राजधानी की सीमाओं पर गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में से किसी को भी दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर सोमवार को आहूत भारत बंद के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाने लगे हैं। बंद के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि राजधानी के गाजीपुर, सिंधु और टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में से किसी को भी राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि भारत बंद के मद्देनजर की गई सुरक्षा एहतियात के तौर पर है। हम पूरी तरह से सचेत हैं। दिल्ली में भारत बंद का कोई आहवान नहीं है। लेकिन फिर भी हम घटनाक्रम के ऊपर अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं और इसी के चलते पर्याप्त संख्या में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के सभी राजनीतिक दलों से लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों की रक्षा के लिए किसानों के साथ खड़े होने की अपील की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने नये कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के ऐतिहासिक संघर्ष के 10 माह पूरे होने पर मोदी सरकार के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के रूप में मनाने का आह्वान किया है।

epmty
epmty
Top