किसान संगठनों द्वारा भाजपा नेता के निवास का घेराव

किसान संगठनों द्वारा भाजपा नेता के निवास का घेराव

जालंधर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने के लिए पहुंचे।

इस दौरान पुलिस ने शास्त्री मार्केट से मनोरंजन कालिया के घर की तरफ जाने वाले रास्ते को अवरोधक लगा कर बंद कर दिया था जिसके चलते किसानों और पुलिस में खींचतान चल रही है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चे ने पांच जून को सुबह भाजपा नेताओं के घरों के सामने कृषि कानूनों की कापियों को जलाने का आह्वान किया था। मोर्चें के आह्वान पर लोकतांत्रिक किसान सभा, देहाती मजूदर सभा, भारतीय किसान यूनियन और कामगार किसान यूनियन के नेताओं ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर कापियां जलाने की कोशिश की।

वार्ता

epmty
epmty
Top