सरकार की उपलब्धियां दिखाने को ब्लॉक पर लगी प्रदर्शनी

सरकार की उपलब्धियां दिखाने को ब्लॉक पर लगी प्रदर्शनी

हरदोई। जनपद के कछौना स्थित विकास खण्ड कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आमजनमानस से योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया जा रहा है। क्षेत्रीय एमएलसी ने प्रदर्शनी का उदघाटन कर ग्रामीणों से भाईचारा बनाये रखने की अपील करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया।

जनपद के विकास खण्ड कार्यालय कछौना में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित तीन दिवसीय एक बृहद प्रदर्शनी की आयोजन 20 मई से 22 मई, 2022 तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के एम0एल0सी0 अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया है।


उद्घाटन अवसर पर एमएलसी अशोक अग्रवाल द्वारा स्थापित प्रदर्शनी को क्षेत्रीय जनता के लिए ज्ञान वर्द्वक होने के साथ ही साथ प्रेरण श्रोत का एक सशक्त माध्यम होना बताया। यह प्रदर्शनी प्रदेश सरकार द्वारा जनता की ओर चलाई जा रही योजनाओं एवं उपलब्धियों, नीतियो एवं महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में क्षेत्रीय जनता को जागरुक किये जाने का एक सबल माध्यम है।

एम0एल0सी द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पूरा-पूरा मिल सके इसके लिए प्रदर्शनी जैसे माध्यम को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है।

एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने उदघाटन अवसर पर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्रीय जनता को इस प्रदर्शनी की स्थापना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो, तभी प्रदेश सरकार का उद्देश्य पूर्ण होगा।

epmty
epmty
Top