खत्म की हनक-सीएम ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस

खत्म की हनक-सीएम ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में 424 वीआईपी लोगों को दी गई सुरक्षा को वापस लेते हुए उनकी हनक को खत्म कर दिया है। जिन लोगों की मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा हटाई गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के अलावा कई धर्म गुरु और राजनैतिक हस्तियां शामिल है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी पंजाब सरकार की ओर से पूर्व मंत्रियों एवं पूर्व विधायकों समेत 184 अन्य लोगों को दी गई सुरक्षा को वापस लेने का आदेश दिया था।

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 424 लोगों को दी गई सुरक्षा को वापस लेते हुए उनका वीआईपी दर्जा खत्म कर दिया है। जिन लोगों की सुरक्षा हटाकर उनकी हनक कम की गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के अलावा कई धर्म गुरु और राजनैतिक लोग शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजूवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा मुख्यमंत्री द्वारा पिछले महीने ही वापस ले ली गई थी। सरकार की ओर से सुरक्षा को वापस लिए जाने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है ऐसे हालातों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना सरकार के लिए मुश्किल हो रहा है।

epmty
epmty
Top