बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़रिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मड़रिया निवासी बुजुर्ग महिला से तीन दिन पूर्व गांव के उदवा और उपनिहा केवट द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top