हिमाचल में भूचाल- सूक्खू सरकार डांवाडोल- रोते हुए मंत्री का इस्तीफा

हिमाचल में भूचाल- सूक्खू सरकार डांवाडोल- रोते हुए मंत्री का इस्तीफा

शिमला। राज्यसभा इलेक्शन में क्रॉस वोटिंग के बाद डांवाडोल हुई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू सरकार की चूले हिलाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। 6 बार के मुख्यमंत्री अपने पिता तथा स्वयं एवं विधायकों के अपमान का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा है कि राज्य में सूक्खू सरकार की स्थिति डांवाडोल होना असंतोष का नतीजा है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू सरकार के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने मोर्चा खोलते हुए राज्य सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

छह बार के मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह के बेटे ने अपने पिता तथा स्वयं और अन्य विधायकों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायकों की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग विधायकों की अनदेखी का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा है कि मेरी पूरी निष्ठा आज भी कांग्रेस के साथ है, इसलिए खुलकर बोल रहा हूं। मैं पूरी तरह से निष्ठावान हूं। इसलिए जितनी बात करनी थी उतनी ही की है। लेकिन प्रदेश में हमारे जो नौजवान साथी हैं, जिन्होंने इस सरकार को बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्या हम उनकी उम्मीदों को पूरा कर पाए हैं। उन्होंने कहा है कि हमने जो बातें कही है, हमारा कर्तव्य है कि उसे पूरा किया जाए। सिर्फ यह कहना कि हमने किया है, यह कहना महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा किया हुआ लोगों को दिखाना चाहिए कि सरकार उनके साथ खड़ी हुई है।

epmty
epmty
Top