तालिबान के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने किया केंद्र सरकार पर कटाक्ष

तालिबान के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने किया केंद्र सरकार पर कटाक्ष

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मामले में आज फिर केंद्र की नरेंद्र माेदी सरकार को निशाने पर लिया है।

राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'आप इस खबर पर चुप क्यों हैं? क्या साहब से संदेश नहीं आया? भाजपा मोदी शाह सरकार तालिबान के साथ चर्चा कर रही है। इमरान खान साहब भी तालिबान पर मेहरबान हैं। लगता है भाजपामोदीशाह व इमरान खान अफगानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं।'

कुछ समय पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किए थे।

वार्ता

epmty
epmty
Top