दिग्विजय ने पहले ही बता दिया था नामांकन नहीं भरने के बारे में : कमलनाथ

दिग्विजय ने पहले ही बता दिया था नामांकन नहीं भरने के बारे में : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी दे दी थी कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरने जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें सुबह दिग्विजय सिंह ने फोन किया था कि वे नामांकन नहीं भर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने उन्हें इसका कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को बताया था। दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि खड़गे वरिष्ठ नेता हैं, वे उनके घर जा रहे हैं और अध्यक्ष पद के लिए उनका (खड़गे का) साथ देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथने कहा कि उसके बाद उनकी दिग्विजय सिंह से कोई बात नहीं हुई। उन्होंने ये भी दावा किया कि खड़गे का नाम अचानक से नहीं आया, उनका नाम पहले से ही चर्चा में था।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि खड़गे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, दक्षिण भारत से हैं, उनके रूप में दक्षिण को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।

राजस्थान के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान राज्य को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल का बयान सामने आ चुका है।

वार्ता

epmty
epmty
Top