मुरीद हुए अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने PM मोदी एवं BJP की शान...

मुरीद हुए अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने PM मोदी एवं BJP की शान...

अजमेर।‌ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के मुरीद हुए अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने कहा है कि देश लगातार प्रगति कर रहा है और आज दुनिया में भारत का जो मुकाम है वह केवल भाजपा सरकार की बदौलत है।

शनिवार को राम मंदिर एवं सीएए जैसे मुद्दों को लेकर बेबाकी के साथ बात करते हुए अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कहा है कि आज दुनिया में भारत का जो मुकाम है वह केवल भाजपा सरकार की बदौलत है। उन्होंने कहा है कि आज भारत देश तेजी के साथ प्रगति के पद पर दौड़ रहा है और विश्व मंच पर भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है।

विपक्ष के इस आरोप कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदलना चाहती है? के मुद्दे को लेकर अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने कहा है कि यह लोगों के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है, क्योंकि संविधान में संशोधन करना अलग बात है और इसे संविधान बदलने से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 1950 में बनाकर तैयार किए गए भारतीय संविधान में उस समय से लेकर अभी तक कई मर्तबा संशोधन किए जा चुके हैं। राष्ट्रहित और जनहित में संशोधन की जरूरत यदि पड़ती है तो वह किया ही जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से झूठा भ्रम पैदा करते हुए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल एक संशोधन नहीं था? उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अगवाई में पिछले 10 वर्ष से देश निरंतर तरक्की कर रहा है और दुनिया में देश ने जो मुकाम हासिल किया है वह मौजूदा सरकार की देन है।

epmty
epmty
Top